फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज में महिला पर्यटक ने अदा की नमाज, एएसआई कर्मियों ने नहीं रोका, धार्मिक गतिविधियों पर है प्रतिबंध

Sun, 01 Jan 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल में शनिवार को एक महिला पर्यटक ने नमाज अदा की। रोक के बावजूद उसे किसी ने नहीं रोका।  हालांकि अब मामला सामने आने के बाद अधीक्षण पुरातत्वविद जांच कराने की बात कह रहे हैं।  
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में शनिवार को म्यूजियम के पास महिला ने नमाज अदा की। एएसआई के कर्मचारियों ने उसे नमाज आदा करने से नहीं टोका। म्यूजियम के नजदीक ही मस्जिद भी स्थित है। ज्ञात हो कि ताजमहल में किसी भी धार्मिक चिह्न या प्रचार सामग्री ले जाने, धार्मिक गतिविधियों की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन


प्रतिबंध के बाद भी दोपहर को एक महिला पर्यटक ने यहां नमाज अदा की। इसके बाद भी उसे किसी ने नहीं मना किया। इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें