फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद: कहा- भाजपा इस बार चाचा-भतीजे को एक साथ हराएगी

Mon, 31 Jan 2022 08:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में केशव प्रसाद मौर्य ने स्टेशन रोड स्थित मैरिज होम में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। पार्टी 350 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़े। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि करहल सीट से भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाकर सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव को चुनौती दी है। भाजपा जिले की चारों और जसवंतनगर सीट जीतकर लोकसभा क्षेत्र में परचम लहराएगी। सपा के लोग सिर पर लाल टोपी और जेब में जालीदार टोपी रखते हैं। केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट मांगे। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्नावादी लोगों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। भाजपा इस बार चाचा-भतीजे को एक साथ हराएगी। प्रदेश में सपा की सरकार बनाना समाजवादी पार्टी का मुंगेरीलाल का हसीन सपना साबित होगा। करहल विधानसभा से चुनाव हारने के बाद अखिलेश कहां जाएंगे, यह भविष्य की बात है, लेकिन भाजपा प्रत्याशियों के सामने सपा के प्रत्याशी टिक नहीं पाएंगे। 
उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और संगठन के हिसाब से भाजपा सबसे मजबूत है। मैनपुरी से जयवीर सिंह, भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री, किशनी से आशू दिवाकर, करहल से एसपी सिंह बघेल और जसवंतनगर से विवेक शाक्य इस बार चुनाव परिणाम बदल देंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास झूठ बोलने की मशीन है। सरकार में रहते हुए वादे पूरे नहीं करने वाले अखिलेश एक बार फिर झूठे वादे कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मतदाताओं से किया संवाद

केशव प्रसाद मौर्य ने स्टेशन रोड स्थित मैरिज होम में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पांच साल में सुशासन दिया है। गुंडे और माफिया जेल में हैं। कब्जा की गई जमीनों पर बुलडोजर चलवाया गया है। सरकार की लाभकारी योजनाओं का बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत आगे बढ़ाया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सरकार की योजना किसानों को सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय का प्रदेश की जनता को लाभ मिला है। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत हर चुनाव में असर दिखाती है। कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी एमएलए, एमपी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा राष्ट्रपति तक बन सकता है। भाजपा परिवार को नहीं कार्यकर्ता को ही बढ़ावा देती है। उपमुख्यमंत्री ने मतदाताओं से भी संवाद किया।
विज्ञापन

डोर टू डोर किया जनसंपर्क

कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी सदर से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के साथ स्टेशन रोड पर डोर टू डोर संपर्क किया। मतदाताओं से कहा कि विकास और सुशासन के लिए भाजपा के साथ चलें। जो लोग अपने परिवार का ही विकास करते हैं वह प्रदेश का विकास भला क्या करेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है। अब सड़कों पर गड्ढे नजर नहीं आते हैं। रात को भी प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित घर से बाहर निकल सकती हैं। अपराध करने से पहले अपराधी अब कई बार सोचता है। लोकतंत्र में मतदाता ही राजा बनाते हैं। उप मुख्यमंत्री के साथ प्रत्याशी जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, आलोक गुप्ता, अशोक चौहान, अशोक गुप्ता मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें