फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य बोले: भाजपा की सरकार आते ही पाकिस्तान हुआ नतमस्तक 

Fri, 29 Apr 2022 08:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व की केंद्र में रही सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन सरकारों में पाकिस्तान का मनोबल बढ़ा था, लेकिन अब नहीं। 
 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में भाजपा के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का दीप जलाकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उद्घाटन किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र दिया। इसके साथ ही उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने  शुक्रवार को संस्कृति विवि के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि  भाजपा ने संघर्षों के बीच में रहकर आज अपनी आधारशिला को रखकर विश्वपटल पर भारत के नाम को रोशन किया है। जनसंघ काल 1951 से लेकर 1977 तक लगातार संघर्ष करते हुए गुजरा, अब अपने मिशन व मकसद में भाजपा सफल रही है। प्रधानमंत्री ने लगातार मेहनत करते हुए आज पार्टी को शीर्ष नेतृत्व पर पहुंचाने का काम किया है।

पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान का मनोबल पूर्व की सरकार में बढ़ा था, अब भाजपा की सरकार आने के बाद पाकिस्तान नतमस्तक हुआ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने डिप्टी सीएम का दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अध्यक्षता कर रहे जिला प्रभारी एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए सतत कार्य करने की प्रेरणा देती है।

ये रहे मौजूद 

यूपी सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. तेजवीर सिंह, विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, महापौर मुकेश आर्य बंधु, घनश्याम लोधी, अनिल चौधरी, देवेश पाठक, प्रेम श्रोत्रिय, जयपाल सिंह, संजय लवानियां, दिगंबर चौधरी, सुमित शर्मा, सचिन चतुर्वेदी, राहुल गौतम, मनीषा पाराशर, रवि अहेरिया, पीयूष धनगर, निर्मला बघेल कन्हैया लाल गोयल, गोपेंद्र ठाकुर, हिमांशु गुप्ता, मुदिता शर्मा, निहाल सिंह आर्य, केके पचौरी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया।

Trending Videos
विज्ञापन

मथुरा को एक मॉडल के रूप में बनाएं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपदीय अधिकारियों से कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक घर में टोंटी से शुद्ध पानी की उपलब्धता और शिक्षा के स्तर को उच्च श्रेणी का बनाने की है। प्रत्येक गरीब को उसके हक का पूर्ण राशन, चिकित्सा का पूर्ण लाभ और रहने के लिए पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं। गोवंश को पानी, दवा, चारा भी पर्याप्त मात्रा में मिलता रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप भाग्यशाली हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर तैनात हैं, मथुरा को एक मॉडल के रूप में बनाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार प्रत्येक ब्लॉक में सरोवरों का निर्माण कर रही है। 

शिक्षा की गुणवत्ता को परखें

कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी, विधायक मेघश्याम सिंह की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा गोद लिए विद्यालय एवं निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए राजेश कुमार से कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। 

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का राशनकार्ड बने। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल एवं सीएचसी तथा पीएचसी में दवा के साथ डॉक्टर भी उपलब्ध रहें। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों में व्यवस्था हों। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। नगर आयुक्त अनुनय झा को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को निर्देश दिए कि जो अपराध करे, उसे किसी भी दशा में बख्शा न जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें