फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमबीबीएस परीक्षा को लेकर जांच के आदेश, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला की खबर का लिया संज्ञान

Thu, 20 Oct 2022 08:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि अनियमितताओं को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस परीक्षा में नकल और मूल्यांकन को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) आलोक कुमार को निर्देशित किया गया है कि वह इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करें। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि अनियमितताओं को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।

बीएएमएस मामले की जांच में खुला था मामला 

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की कॉपियां बदलने का खेल पकड़ में आने के बाद मुख्यमंत्री ने जांच एसटीएफ को सौंपी थी। जांच में एसटीएफ को बीएएमएस की कॉपियां बदलने  के अलावा एमबीबीएस की कापियां बदलने का भी खेल पकड़ा गया था।

विज्ञापन

शिक्षा माफिया एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं भी बदलता था। ऐसी 26 कापियां बदलने का मामला एसटीएफ ने पकड़ा। ये निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रों की कॉपियां थीं। एसटीएफ ने मुकदमा भी दर्ज कराया है।

एसएन ने मूल्यांकन से किया था मना

एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आई थी। यहां के शिक्षकों ने जब उत्तर पुस्तिकाओं को जांचना शुरू किया तो ये कापियां संदिग्ध नजर आईं। 

इस पर कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय में कापियां बदले जाने की शिकायत करते हुए मूल्यांकन करने से मना कर दिया था। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कॉपियां अन्य किसी मेडिकल कॉलेज में भेजकर मूल्यांकन करा दिया।


संबंधित खबर- DBRAU Agra: बीएएमएस के बाद एमबीबीएस परीक्षा की कॉपी भी बदली गईं, पुलिस जांच में जुटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें