फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केक में मिलावट रोकने के लिए विभाग सक्रिय, भरे नमूने

Sat, 23 Dec 2023 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केक में मिलावट रोकने के लिए विभाग सक्रिय, भरे नमूने
विज्ञापन

- अलग-अलग क्षेत्र में बेकरी से लिए गए कुल 7 नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए बेकरी पर केक बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। केक में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से केक व अन्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने शहर के देवपुरा पुरानी बस्ती स्थित जनता बेकरी से मैदा का और शिवा बेकरी से केक का नमूना लिया। इसके बाद टीम कचहरी रोड स्थित कन्हैया मिष्ठान भंडार पर पहुंची। यहां केक का नमूना लिया गया। इसके अलावा मधुसूदन अमूल शॉप एंड बेकर्स राजा का बाग से केक का, अनमोल बेकरी करहल से बेकरी बन और बन में मिलाए जाने वाले अपमिश्रक का, बीके बेकरी करहल के आउटलेट से केक का नमूना भरा। कुल 7 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप मौर्य, राजीव कुमार, सनोज कुमार, देवेंद्र वर्मा और प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें