फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मेडिकल कॉलेज में देवरिया के जायरीन की मौत, तीमारदार का आरोप- नहीं मिली ऑक्सीजन

Fri, 15 Mar 2019 11:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के कोठी मीना बाजार में गुरुवार को देवरिया के एक जायरीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। तीमारदार का आरोप है कि उन्हें इमरजेंसी में ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। काफी देर बाद इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


अजमेर शरीफ के उर्स से लौट रहे जायरीन कोठी मीना बाजार मैदान स्थित रिलीफ कैंप में ठहरे हुए हैं। मैदान में जिला प्रशासन की ओर से सात पंडाल लगवाए गए हैं। जायरीन की खिदमत का जिम्मा बज्मे खुद्दाम अबुल उलाई कमेटी और मुस्लिम अमन कमेटी के लोग संभाल रहे हैं। रात से जायरीन की संख्या में खासा इजाफा हो गया है। 

गुरुवार की दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे बस संख्या यूपी 78 डीएन-1722 में देवरिया निवासी जायरीन मसरूर उल्ला (50) भी आए थे। कैंप में पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। गश खाकर गिर पड़े। कैंप में स्थित अस्थायी अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने हालत देखकर तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

यहां मरीज की कुछ ही देर में मौत हो गई। मरीज के साथ आए तीमारदार ने आरोप लगाया कि काफी देर तक इमरजेंसी में ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। बाद में उसकी मौत हो गई। बज्मे खुद्दाम कमेटी के इलियास वारसी ने कहा कि जायरीन बीमार था, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम के शव को एंबुलेंस से ले गए। 

इधर, एसएन मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. एसके मजूमदार का कहना है कि मरीज को हाई ब्लडप्रेशर होने से ब्रेन हेमरेज हो गया था। इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज दिया गया, आधा घंटे बाद मरीज ने दम तोड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें