फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क की पीएम ने देखा ताजमहल: 'मिसाल-ए-मोहब्बत' की मुरीद हुईं मेट फ्रेड्रिक्सन, बताया बेहद खूबसूरत

Sun, 10 Oct 2021 10:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

Denmark prime minister will visits taj mahal: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रैड्रिक्सन शनिवार रात 8.30 बजे दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान एटीआर-72 से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचीं। रविवार को सबसे पहले उन्होंने ताज का दीदार किया। वे यहां अपने पति के साथ पहुंचीं।
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन - फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन शनिवार रात विशेष विमान से आगरा पहुंचीं। ताज पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास के सुईट में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह ताज और किले का दीदार करने निकलीं। सबसे पहले मेटे फ्रेडरिक्सन पति के साथ होटल अमर विलास से गोल्फ कोर्ट से ताजमहल पहुंचीं। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। बताया गया है कि ताजमहल पहुंचकर उन्होंने एएसआई अधिकारियों से यहां की पच्चेकारी के बारे में जानकारी ली। ताजमहल के एक-एक कोने को बारीकी से देखा है। उन्होंने ताजमहल की जमकर तारीफ की है। करीब दो घंटे ताजमहल में रुककर मेट फ्रेड्रिक्सन आगरा किला देखने पहुंचीं। उनके दौरे के कारण ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए दो घंटे तक बंद किया गया। 

विज्ञापन

2 of 5
पति के साथ फोटो खिंचातीं डेनमार्क की पीएम - फोटो : अमर उजाला
विजिटर बुक में लिखा
प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने ताजमहल के दीदार करने के बाद विजिटर बुक में लिखा 'दिस प्लेस इज ब्यूटीफुल'। डेनिस डेलीगेशन की तरफ से उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 5
डेनमार्क की प्रधानमंत्री को ऊर्जा मंत्री ने स्मृति चिन्ह किया भेंट - फोटो : अमर उजाला
आगरा किला देखकर दिल्ली रवाना
डेनमार्क की प्रधानमंत्री ताजमहल और आगरा किला देखने के बाद दोपहर ढाई बजे खेरिया हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विदाई के समय उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम प्रभु नारायण सिंह, एमडी डीवीवीएनएल अमित किशोर आदि मौजूद रहे।

4 of 5
आगरा: डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने डायना बेंच पर खिंचाया फोटो - फोटो : अमर उजाला
ताज में नहर की सफाई, पौधों की छंटाई, रंगाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2020 में हुए दौरे के बाद डेनमार्क की प्रधानमंत्री 2021 में ताजमहल के दीदार के लिए आईं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के ताज दौरे को देखते हुए रॉयल गेट से मुख्य गुंबद के बीच नहर की सफाई का काम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में नहर की सफाई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
डायना सीट के पास सेंट्रल टैंक के पानी को बदला
एएसआई कर्मचारियों ने नहर और डायना सीट के पास सेंट्रल टैंक के पानी को बदला और सफाई के साथ रंगाई की। नहर के किनारे बने लाल पत्थर के पाथवे के दोनों ओर लगे पौधों की छंटाई की गई, वहीं पेड़ों के निचले हिस्से सफेद रंग से रंगे गए। रॉयल गेट के पत्थरों और दरवाजों की धुलाई की गई, वहीं मुख्य गुंबद पर संगमरमर पर लगे दाग हटवाए गए।  

ये भी पढ़ें...
कार के लिए उत्पीड़न: आगरा में मारपीट कर घर से निकाला, थाने पहुंची पत्नी को पति ने तीन तलाक दिया, सदमे में महिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें