उन्होंने पुलिस को बताया कि सनी डेंगू बुखार से पीड़ित था। बुधवार को उनकी उससे बात भी हुई थी। रात में मां लक्ष्मी देवी ने कई फोन किए, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक छात्र बीमारी के बीच डिप्रेशन में था। टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जाएगा।
मम्मी-पापा आई लव यू, अगले जन्म में मिलूंगा
छात्र उत्कर्ष के कमरे में गैस पर जलाए गए कुछ कागज भी मिले हैं। खाना खाने के बाद के बर्तन और रोटी भी रखी मिली। इसके साथ ही एक रजिस्टर मिला है, जिसमें उसने खुदकशी करने की बात कही है।
उसने खुदकशी क्यों की इसका उल्लेख नहीं किया है। खुदकशी से पूर्व उसने रजिस्टर के एक पन्ने पर आई लव यू मम्मी-पापा, मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। अगले जन्म में मिलूंगा लिखा हुआ है।