फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लोगों को सावधानी की बरतने की जरूरत, घरों में मिला डेंगू का लार्वा, बाथरूम के ड्रम और पानी की टंकी में पनप रहा मच्छर

Sun, 10 Oct 2021 03:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम के सर्वे में पानी की टंकी, नाद, बाथरूम में भरे पानी में पाया गया डेंगू का लार्वा, विभाग ने 43 लोगों को नोटिस दिया है। इनमें देहात के करीब 29 मामले देखने को मिले हैं। डेंगू और वायरल बुखार के कारण सबसे अधिक मौतें पिनाहट में हुई हैं यहां भी 13 घरों में लार्वा मिला है।
 
विज्ञापन
आगरा: एसएन के डेंगू वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू जानलेवा बना है। लेकिन लोग जागरूक नहीं हो रहे। घरों में पानी भरा मिल रहा है, जिसमें डेंगू का लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सर्वे में 43 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इनको नष्ट कराते हुए नोटिस दिया है। 

विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि इन 43 मामलों में से 29 देहात के हैं। इसमें से भी 13 घर पिनाहट क्षेत्र के हैं। सर्वे में गई टीम को पानी की टंकी, पशुओं को पानी पिलाने वाली नाद, बाथरूम में रखे ड्रम में डेंगू का लार्वा मिला। इनमें एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए पानी को नष्ट कराया। बीते महीने में 97 घरों में एंटी लार्वा मिल चुका है। 

40 मिली. पानी में पनप जाता है लार्वा
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू के मच्छर एडीज एजिप्टाई 40 मिलीलीटर पानी में भी पनप जाता है। तीन दिन तक पानी रखा रहे तो इसमें डेंगू का लार्वा पैदा हो जाएगा और फिर यह मच्छर बनकर लोगों को काटेगा। 
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
- टब, ड्रम और अन्य में पानी को ढककर रखें।
- जितने पानी की जरूरत है, उतना ही बर्तनों में भरें।
- आसपास झाड़ी-गंदगी को साफ करें, जलभराव न होने दें।
- पानी भरा है तो उसमें मिट्टी का तेल छिड़क दें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें।
 

विज्ञापन

आगरा के आठ मरीजों समेत 13 में डेंगू की पुष्टि
एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती 15 मरीजों में से 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें आगरा के सबसे ज्यादा आठ मरीज हैं। अब आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या 279 हो गई है। इनमें से 183 मरीज ठीक हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर इनके परिजनों के भी नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। डेंगू से अभी एक मरीज की मौत हुई है। 183 ठीक हो गए हैं। शेष मरीजों का सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू के नए मिले 13 मरीजों में आगरा के 8, फिरोजाबाद के तीन, हाथरस और एटा का एक-एक मरीज है। मेडिसिन के डेंगू वार्ड में नौ और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में छह मरीजों का इलाज चल रहा है। सात मरीज ठीक हो गए हैं और चार नए मरीज भर्ती किए हैं।

नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें