फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू बुखार ले रहा जान: कासगंज में एक सप्ताह में दो की मौत, दहशत में लोग; ऐसे लक्षण दिखे तो नहीं करें अनदेखा

Sun, 24 Sep 2023 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

डेंगू बुखार जानलेवा होता जा रहा है। कासगंज जिले के गांव में एक सप्ताह के अंदर दूसरी मौत हुई है। जिसके बाद  स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। एक सप्ताह में डेंगू की वजह से हुई दो मौतों के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट है। अब मौतों का आंकड़ा 24 की संख्या छू गया है। ऐसे में इस बुखार को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि इसके लक्षण दिखाई देते हैं तो देर न करें, बल्कि तुरंत ही चिकित्सक को दिखाएं। 
विज्ञापन


कासगंज के सहावर के  बड़ा गांव कोटरा में डेंगू से एक बालिका की मौत हो गई। इस गांव में डेंगू से एक सप्ताह में यह दूसरी मौत है। बताया गया है कि गांव के रहने वाले भूरे की 10 वर्षीयबेटी साहिवा को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। परिवार के लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां दिखाया, जहां उसका उपचार चल रहा था। इस बीच शनिवार को उसकी तबीयत तेजी से खराब होने लगी। जिसके बाद परिवार के लोग बालिका को लेकर जिला अस्पातल पहुंचे। यहां उसकी हालत में सुधार न देख उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

परिवार के लोग उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद शव को गांव लाया गया। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह में बुखार की वजह से ये दूसरी मौत हुई है, इससे लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन


डेंगू के संक्रमण में क्या लक्षण नजर आते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू के शुरुआती लक्षण फ्लू की तरह होते हैं, जिसके कारण अक्सर लोग इसे पहचान नहीं पाते हैं। आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के चार से 10 दिनों के बाद इसके लक्षण दिखने लगते हैं। डेंगू में तेज बुखार होता है, समय के साथ इसके लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं। डेंगू में लोगों को इस तरह के लक्षण भी हो सकते हैं।
सिरदर्द
मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द
मतली- उल्टी आना, पेट की खराबी
आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द
त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलना
डेंगू के शिकार ज्यादातर लोग  एक या दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं। कुछ मामलों में गंभीर लक्षणों की स्थिति और समय पर इलाज न मिल पाने के कारण यह जानलेवा भी हो सकती है। पेट में गंभीर दर्द, लगातार उल्टी आना, मूत्र-मल या उल्टी से खून आने जैसे लक्षण गंभीर स्थिति के संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें