फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर मच्छर का हमला, 22 दिन में डेंगू के 118 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। इस महीने लोगों पर टाइगर मच्छर का डंक भारी पड़ा है। महज 22 दिन में डेंगू के 118 मरीज मिले हैं। बीते सात दिन से डेंगू के मरीजों की संख्या दोगुना बढ़ी है और औसतन रोजाना 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू का पहला मरीज दो सितंबर को मिला था। शुरूआती 5 दिन तक डेंगू के औसतन तीन से पांच मरीज मिल रहे थे, अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार के 118 मरीजों में डेंगू मिला है। वयस्कों की संख्या करीब 70 और बाकी बच्चे हैं। डेंगू से एक मरीज की मौत हुई है। मलेरिया का भी खतरा है और 17 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि यह सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज की निशुल्क व्यवस्था है।
मच्छर पर सफेदधारी, तनकर होता है खड़ा
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने से डेंगू-चिकनगुनिया होता है। इस मच्छर के शरीर पर सफेद लाइनें होती हैं और तनकर खड़ा होता है। इसके चलते इसे टाइगर मच्छर भी बोलते हैं। मलेरिया की वजह मादा एनाफिलीज मच्छर है। दोनों मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
- बाथरूम, किचिन में पानी ढककर रखें।
- कूलर की टंकी से पानी खाली कर दें।
- जलभराव न होने दें, है तो मिट्टी का तेल छिड़क दें।
- दिन-रात पूरी आस्तीन के कपड़े पहन कर रखें।
- मच्छरदारी, मच्छररोधी कॉइल का इस्तेमाल करें।
ऐसे बढ़े डेंगू के मरीज:
एक से सात सितंबर: 05
आठ से 15 सितंबर: 13
16 से 24 सितंबर: 90
सामान्य डेंगू के लक्षण
- 105 फॉरेनहाइट तक तेज बुखार।
- आंखों और सिर में तेज दर्द होना।
- हाथ-पैर, मांसपेशियों में दर्द होना।
- शरीर पर लाल चकत्ते दिखना।
- उल्टियां होना, जी मिचलाना।
गंभीर डेंगू के लक्षण
- पेट में दर्द, लगातार उल्टियां होना।
- उल्टी में खून आना।
- मल में खून आना, मल का रंग काला होना।
- मसूड़े, नाक और मुंह से रक्त आना।
- कमजोरी, थकावट, चिड़चिड़ापन, बेचैनी होना।
जैसा कि एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें