चार में मिले डेंगू के लक्षण
गांव सिरसा बदन में तीन स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर 72 मरीजों की जांच की गई। चार में डेंगू के लक्षण मिले। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया गांव में प्रत्येक घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। एक दर्जन से अधिक लोग कासगंज व आगरा में इलाज करा रहे हैं। एक व्यक्ति की मौत लिवर खराब होने से हुई है। जबकि दूसरा व्यक्ति स्वस्थ था, सुबह के समय अचानक उसकी मौत हो गई। गांव में जांच के दौरान 18 घरों में फ्रिज व कूलर में लार्वा मिला। लार्वा नष्ट कराया और गांव में फॉगिंग सहित मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया।
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू से किसी की मौत की सूचना नहीं है। सिरसा बदन में बीमारियों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम को भेजा गया। वहीं गांव में खुद जाकर लोगों से बात की। झोलाछाप से इलाज न लेने की बात कही है। सभी रोगियों की जांच कर दवा वितरित की गई है।
ये भी पढ़ें...
राहत: ताजनगरी में अब कोई कोरोना संक्रमित नहीं, जिलाधिकारी ने की https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/agra-corona-virus-free-no-positive-case-in-cityमास्क पहनने और सतर्कता बरतने की अपील