फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: आगरा में एक परिवार के दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, एसएन में 11 नए मरीज भर्ती

Sat, 18 Sep 2021 04:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एक परिवार के दो बच्चों की असमय मौत से परिवार में हाहाकार मचा है, डेंगू की पुष्टि होन के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
आगरा: डेंगू से बच्चों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डेंगू और वायरल बुखार लगातार बढ़ रहा है। बच्चों की जान ले रहा है। फतेहपुरसीकरी में शनिवार को एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई।पिरिवार में दो बच्चों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। बच्चों की मौत डेंगू बुखार से हुई है इसकी पुष्टि भरतपुर के स्वास्थ्य विभाग से हुई। बच्चे भरतपुर के अस्पताल में भर्ती थे।

विज्ञापन

परिवार में तीन बच्चों को आया था बुखार
फतेहपुरसीकरी के ग्राम रसूलपुर निवासी सुरेश चंद उर्फ सुखाराम के दो बच्चे रूबी उम्र (7) सचिन डेढ़ वर्ष का बुखार के चलते शनिवार को भरतपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। सुरेश के तीनों बच्चों विनती (4) को 16 सितंबर को बुखार आया था। उसे भरतपुर ले जाया गया, वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। दूसरे दिन रूबी को बुखार आने पर भरतपुर ले जाया गया, जहां उसकी जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं शनिवार को तीसरे बच्चे सचिन को बुखार आने पर भरतपुर ले जाया गया। जहां उसकी जांच में प्लेटलेट्स कम पाई गईं। रूबी और सचिन की दोपहर को मृत्यु हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
एक ही परिवार के दो बच्चों की असमय हुई मृत्यु से घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं डेंगू की पुष्टि होने के चलते स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है। दो बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बाद एसडीएम,  सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन


डेंगू के 6 छह मरीज भी मिले
आगरा में डेंगू के छह नए मरीजों समेत 11 नए मरीज मिले हैं। फिरोजाबाद के पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन 11 मरीजों में दो बच्चे शामिल हैं। सभी मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
मैनपुरी: दुष्कर्म के दोषी को बीस साल की सजा, किशोरी को घर से ले जाकर किया था दुष्कर्म
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें