फोटो स्वानों के हमले में घायल किसान
इरादतनगर। विकास खंड सैंया के थाना इरादतनगर के गांव पुसेंता में आवारा कुत्तों के झुंड ने पिछले चार दिन में 27 ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे गांव में डर का माहाैल है। ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी सैंया जयकिशन दोहरे ने क्षेत्रीय वन अधिकारी को पत्र लिखकर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बने ओवरहेड टैंक के पास कुत्तों का झुंड राहगीरों पर हमलाकर घायल कर देता है। किसान बनवारी लाल त्यागी, कालीचरन त्यागी, मुन्नालाल त्यागी, सुधाकर त्यागी, छितरिया और गजेंद्र सिंह आदि को कुत्तों ने काटा हैं। इनके अलावा कुत्ते जानवरों पर भी हमला कर देते हैं। घटना के बाद डॉक्टरों की टीम ने गांव में पहुंचकर घायल किसानों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए है।