कासगंज सोरोंजी में ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी सांसद को ज्ञापन सौंपने जाते।
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा ने होड़लपुर में सांसद राजवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर तीर्थंनगरी के विकास शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में तीर्थनगरी की परिधि में मांस मदिरा की दुकानों और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने सांसद से मांग की कि तीर्थनगरी में एंपोरियम, म्यूूजियम का निर्माण किया जाना चाहिए। जिससे श्रद्धालु यहां के पौराणिक महत्व से परिचित हो सकें। ब्राह्मण सभा के लोगों ने सांसद को याद दिलाया कि मेला मार्गशीर्ष के शुभारंभ पर केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने तीर्थंनगरी में ऑडिटोरियम के निर्माण की घोषणा की थी।
इसका निर्माण कराया जाए। सोरोंजी के धार्मिक और पौराणिक महत्व को देखते हुए तीर्थनगरी की परिधि में मांस मदिरा की बिक्री प्रतिबंध लगाया जाए। मांग करने वालों में रोहित बडग़ैयां, संतोष मिश्रा, हरिओम पचौरी, सौरभ उपाध्याय , आशुतोष वशिष्ट अमन, संजय तिवारी बाबा, प्रज्ञेश द्विवेदी, मनोज मिश्रा, गंगा विष्णु माफीदार शामिल रहे।