फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के समक्ष सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की उठाई मांग

विज्ञापन
कासगंज सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य के साथ सोरों का प्रतिनिधि मंडल डि? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरो ं(कासगंज)। तीर्थनगरी सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मांग की गई है। तीर्थनगरी से गए प्रतिनिधि मंडल ने जिले के सदर विधायक और पटियाली विधायक के साथ डिप्टी सीएम से मुलाकात की और अपना मांगपत्र उनके समक्ष रखा। डिप्टी सीएम ने भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही इस संबंध में घोषणा करेंगे। पर्यटन मंत्री से भी प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत एवं पटियाली विधायक ममतेश शाक्य के साथ प्रतिनिधिमंडल के लोग डिप्टी सीएम के यहां पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने भगवान वराह का चित्र व गंगाजली भेंटकर तीर्थनगरी के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में डिप्टी सीएम को विस्तृत जानकारी दी।
तीर्थस्थल घोषित करने की मांग उठाई। डिप्टी सीएम ने कहा कि वे सोरों की इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और शीघ्र ही मुख्यमंत्री सोरों के लोगों की मांगों के संबंध में घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी के समक्ष सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग रखी। उन्होंने भी प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिया कि शीघ्र ही तीर्थनगरी में पर्यटन विकास के लिए धन आंवटित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के साथ भूपेश शर्मा, अशोक पांडे, अनीता उपाध्याय, श्याम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें