आगरा में खंडपीठ की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन अब तेज हो गया है। अधिवक्ताओं ने दीवानी परिसर में प्रभातफेरी निकालकर एडवोकेट ऑफ यूनिटी के नारे लगाए।
आगरा में खंडपीठ की मांग लेकर अधिवक्ता वर्ष 1966 से आंदोलन करते चले आ रहे हैं। अब जनमंच ने आंदोलन का रूप परिवर्तित कर लिया है। जिसके चलते मंगलवार को दीवानी परिसर में प्रभातफेरी निकालकर एडवोकेट ऑफ यूनिटी के नारे लगाए। रन फॉर एडवोकेट यूनिटी के तहत एमजी रोड पर दौड़ लगाई।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने बताया कि अब तक अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने अब प्रदर्शन को नया रूप दिया है। रन फॉर एडवोकेट यूनिटी के तहत 6 तहसीलों व जिला मुख्यालय सहित कमिश्नरी पर दौड़ लगाकर आंदोलन करेंगे। प्रथम चरण में दीवानी में प्रभातफेरी लगाकर एमजी रोड पर दौड़े।
दूसरे चरण में 27 दिसंबर को सदर तहसील के अधिवक्ता दौड़ेंगे। इस दौरान वीरेंद्र फौजदार, फूल सिंह चौहान, पवन कुमार गुप्ता, बंगाली शर्मा, गिर्राज रावत, जीतेन चौहान, आकाश चाहर, विजय बघेल, चौधरी विशाल सिंह, श्याम सुंदर उर्फ प्रशांत सिकरवार, राजवीर सिंह यादव, उदयवीर सिंह, प्रदीप चाहर आदि रहे।