फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ वाद में पुलिस ने दाखिल की रिपोर्ट, चार जनवरी को सुनवाई

Wed, 25 Dec 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आगरा में दायर वाद में पुलिस ने रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस मामले में अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख चार जनवरी दी है। 

 
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अधिवक्ता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए वाद दायर किया था। मंगलवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान थाना न्यू आगरा पुलिस ने रिपोर्ट दाखिल की। पुलिस ने कहा कि विपक्षी से संपर्क नहीं हो पाया। थाने में कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है। अगली सुनवाई चार जनवरी को होगी।
विज्ञापन


न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग के सरलाबाग एक्सटेंशन निवासी अधिवक्ता गगन शर्मा ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि 1 दिसंबर को दिल्ली में हुई रैली में भाषण के देने के दौरान विपक्षी ने खुद को ज्योर्तिलिंग बताया था। जिससे प्रार्थी और हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें