फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन के जन्मदिन पर फिर उठी न्याय की मांग

विज्ञापन
कासगंज में चंदन की याद में कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तीन वर्ष पूर्व तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान हुई हिंसा में गोली लगने से मौत का शिकार हुए चंदन गुप्ता के जन्मदिन पर मंगलवार को चंदन के समर्थकों और हिंदू युवावाहिनी ने कैंडल मार्च निकालकर चंदन को याद करते हुए न्याय की मंाग उठाई। सरकार से समर्थकों ने मांग की है कि चंदन के परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी देने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है और चंदन चौक भी नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

प्रभुपार्क में चंदन के समर्थक और हिंदूवादी लोग एकत्रित हुए और चंदन की याद में मोमबत्तियों लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान समर्थकों ने नारे लगाते हुए चंदन के परिवार को न्याय देने की मांग की। हिंदू युवावाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सोलंकी ने कहा कि चंदन के भाई और बहन को अभी तक सरकारी नौकरी नहीं दी गई है और न ही चंदन चौक बनाया गया है।
सरकार ने पूरा 50 लाख का मुआवजा नहीं दिया है और न ही शहीद का दर्जा दिया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है। इस दौरान दीपक गुप्ता सराफ, उजागर सिंह, सौरभ पाल, देवांश सोलंकी, विवेक राघव, नरेंद्र वर्मा, एकांश माहेश्वरी, अनिकेत, शुभम प्रधान, सुमित तिवारी, विशाल ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें