फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार को संपन्न हो गईं। आखिरी दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य के निर्देशन में पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सभी छह केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। तीन पाली में हुई परीक्षा में कुल 5795 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2163 परीक्षार्थियों में से 1925 उपस्थित और 238 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2187 में से 1947 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 240 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2161 परीक्षार्थियों में से 1923 परीक्षा में शामिल हुए और 238 अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य धीरेंद्र कुमार ने प्रवक्ता यशवीर सिंह, डॉ. मनोज वार्ष्णेय व रजनी सिंह के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित मिली। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी और छह मई को संपन्न होंगी। महज दो केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें