फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायवती के इस फैसले ने सबको चौंकाया, डिंपल के सामने उतारा ऐसा प्रत्याशी...जिनकी किसी को न थी उम्मीद

Tue, 16 Apr 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐसे प्रत्याशी को डिंपल यादव के सामने उतारा है, जिसको लेकर दूर-दूर तक किसी को उम्मीद नहीं थी। ये प्रत्याशी इटावा के रहने वाले हैं और बीएसपी से विधायक रह चुके हैं। 
 
विज्ञापन
मायावती और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने अंतिम समय में यादव कार्ड खेला है। इटावा जिले की विधानसभा भरथना से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे शिवप्रसाद यादव को बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। एक सप्ताह पहले ही बहुजन समाज पार्टी ने किसी क्षेत्र के रहने वाले गुलशन देव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

गुलशन  के समर्थन में बसपा के बड़े नेता राधा रमन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके गुलशन देव को जताने की अपील भी कर चुके थे। अब बहुजन समाज पार्टी ने गुलशन के स्थान पर पूर्व विधायक से प्रसाद यादव पर दांव लगाया है।

 
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर पहली बार यादव कार्ड खेला है। भाजपा से जयवीर सिंह क्षत्रिय समाज के हैं। समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी डिंपल यादव 16 अप्रैल यानि आज नामांकन कर रही हैं। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह 15 अप्रैल को नामांकन कर चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव 18 अप्रैल को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें