फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की मौत की खबर से ससुर को पड़ा हार्ट अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। बहू की मौत की खबर घर पहुंची तो वृद्ध ससुर बेसुध हो गया। परिवार के लोग जब तक वृद्ध को संभालते उसने दम तोड़ दिया। सोमवार शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कबरई निवासी मीरा पांडेय (40) को आंतों में इंफेक्शन होने पर परिजनों ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां एक सप्ताह से महिला का इलाज चल रहा था। सोमवार की तड़के महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो मातम छा गया।
परिजन विलाप करने लगे। इसी बीच 70 वर्षीय चचिया ससुर ब्रह्मा महेश पांडेय भी विलाप करने लगे। बहू की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ ही देर में बेसुध हो गए। परिजन जब तक इलाज के लिए ले जाते वृद्ध ने दम तोड़ दिया। हालांकि इसके बाद भी परिजन वृद्ध को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। दोपहर बाद आगरा से बहू का शव भी गांव पहुंचा। शाम को दोनों शव का अंतिम संस्कार नम आंखों के बीच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें