19एमएनपी-06-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित बालिका और डायरिया से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोगाें को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला जहीरा निवासी 67 वर्षीय नरेंद्र सिंह को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की शिकायत थी। परिजनों ने शुक्रवार को उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी कुंवरपाल की दो माह की पुत्री काव्या पिछले तीन दिन से निमोनिया से पीड़ित थी। शनिवार की सुबह परिजनों ने काव्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात काव्या ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती डायरिया और निमोनिया से पीड़ित आठ अन्य मरीजों में से दो को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया।
गंभीर हालत में हुए थे भर्ती
डायरिया और निमोनिया से दो मरीजों की मौत हुई है। मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉ. आरके सागर सीएमएस