फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऋण पर दो माह का ब्याज किया जाए माफ: डॉ. सुमंत गुप्ता

विज्ञापन
19एमएनपी-17-डॉ. सुमंत गुप्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के चलते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बैंक ऋण पर दो माह का ब्याज माफ किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने मांग की कि कैश क्रेडिट लिमिट, बिजनेस लोन और होमलोन आदि का दो माह का बैंक ब्याज माफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीबों व आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों की सहायता के लिए बहुत प्रशंसनीय कदम उठाए हैं। इसी प्रकार छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों एवं नागरिकों को भी सहूलियत दी जानी चाहिए।
लॉकडाउन के दौरान व्यापार पूरी तरह से चौपट होने से व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 20 अप्रैल से फ्रिज, टीवी, कूलर, मोबाइल और रेडीमेड गारमेंट ऑनलाइन खरीदने का आदेश जारी किया गया है, जो गलत है। उन्होंने बताया कि पहले ही व्यापारियों के पास सामान स्टॉक में है। ऐसे में गर्मी के सीजन के बाद व्यापारी को बहुत बड़ा नुकसान होगा। ऐसे में ऑनलाइन बिक्री का आदेश वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें