फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में मौत: सपा मुखिया ने की सफाई कर्मी के परिवार की मदद, अरुण की पत्नी को सौंपा दस लाख रुपये का चेक

Wed, 27 Oct 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में थाना जगदीशपुरा में मालखाना से 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने विवेचना में अरुण नरवार को आरोपी पाया और उसे पकड़ा था। लेकिन पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। इस प्रकरण पर लगातार सियासत गरमा रही है।
विज्ञापन
आगरा: अरुण की पत्नी को चेक सौंपते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस हिरासत में दम तोड़ने वाले सफाई कर्मी अरुण की विधवा पत्नी सोनम को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मंगलवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह चेक सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम को सौंपा। रामजी लाल सुमन ने कहा भाजपा सरकार ने पीड़ित परिवार की सहायता में भी कंजूसी की। सपा ने अपने संसाधनों से 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता के लिए उपलब्ध कराए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, उपाध्यक्ष रिजवान रईस उद्दीन, धर्मेंद्र यादव, झिल्लोमल, मुन्ना लाल चंचल, अनिल भारती, सोनू चौहान, राजपाल यादव, सचिन चतुर्वेदी, एदल सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


घर में आने वालों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर
मृतक अरुण के पुल छिंगामोदी स्थित घर की सीसीटीवी से निगरानी जा रही है। रविवार को घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। मृतक के भाई बंटी ने बताया कि कुछ लोग कैमरे लगवा रहे हैं। यह कैमरे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने लगवाए हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी मुखिया के आदेश पर चार कैमरे लगवाए गए हैं। 
इनमें दो घर के अंदर गेटों पर हैं, जबकि दो बाहर लगवाए गए हैं, जिससे गली का रास्ता कवर किया जा सके। इसकी डीवीआर और एलईडी अंदर कमरे में लगाई गई है, जिससे घर में आने वालों पर नजर रखी जा सके। परिवार के लोगों को डर है कि पुलिस फिर आ सकती है। उन्हें परेशान किया जा सकता है।
विज्ञापन


घर के बाहर तैनात है पुलिस-पीएसी
अरुण नरवार के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। पीएसी भी तैनात की गई है। हालांकि बैरियर हटा दिए गए हैं। रविवार को कम ही लोग परिवार से मिलने आए। घर से करुण क्रंदन ही गूंजता रहा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
आगरा: सफाई कर्मी के परिवार से मिले राकेश टिकैत, कहा- पीड़ित को मिलना चाहिए 50 लाख मुआवजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें