शमसाबाद। क्षेत्र के ग्राम गाड़ी से मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते समय मूकबधिर 6 वर्षीय बालिका लापता हो गई। काफी देर तक बालिका के नही दिखने पर परिजन खोजबीन में जुटे। जानकारी पर गांववाले भी तलाशने लगे। पर, कहीं पता नहीं चला। सूचना पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल भी एसीपी गिरीश कुमार के साथ कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मी बालिका की तलाश में जुटे हैं।
गांव के रहने वाले सत्य प्रकाश शर्मा की 6 वर्षीय वर्षीय पुत्री आनू मूकवधिर है। परिजन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी लापता हो गई। लापता बालिका के ताऊ राम प्रकाश का कहना है कि बच्ची आसपास ही खेलने जाती थी। मूकबधिर होने के कारण परिवार के लोग उस पर विशेष नजर रखते थे। दूर नहीं जाने देते थे। वहीं बालिका के इस तरह से लापता होने की जानकारी होने पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, एसीपी गिरीश कुमार आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस टीमों को बालिका की तलाश में लगाया गया है।