फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रेंजर को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयाय, बोले, पुलिस का नहीं मिल रहा सहयोग

Sat, 20 Jan 2018 10:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला पिनाहट/बाह (आगरा)
विज्ञापन
sand
विज्ञापन
आगरा में प्रतिबंधित चंबल सेंचुरी क्षेत्र पिनाहट में बालू खनन करने वालों को पकड़ने के दौरान वन रेंजर अमित सिसौदिया को बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने चालक और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया है। जबकि ट्राली में सवार दो लोग भाग निकले। मामले में पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इंकार किया है। 

रेंजर बाह अमित सिसौदिया टीम के साथ शनिवार की रात विप्रावली, देवगढ़, पडुआपुरा, करकौली, मंसुखपुरा, तासौड़ में छापामारी की। टीम जैसे ही पिनाहट-राजाखेड़ा रोड पर करकौली गांव के पास बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी। 
विज्ञापन

ट्रॉली पर तीन लोग बैठे थे। रेंजर बाह अमित सिसौदिया पर ट्राली रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सवारों ने रौंदने का प्रयास किया। रेंजर ने सड़क किनारे गिरकर अपनी जान बचाई। 

वहीं बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग रहे खनन करने वालों को टीम ने जीप से पीछा करके पकड़ा। इस दौरान दो लोग वन विभाग की टीम को धक्का देकर बीहड़ की तरफ़ भाग गए। 

चालक सहित ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया। रेंजर बाह अमित सिसौदिया का कहना है कि पुलिस का सहयोग नहीं मिलने के कारण अवैध बालू खनन पर रोक नहीं लग पा रही है? 
विज्ञापन

दर्ज किया कराया केस

वन विभाग ने देवेंद्र, शैलेंद्र सिंह व राजेश निवासी करकौली थाना मंसुखपुरा के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है। 

टीम में वन दरोगा दिलीप कुमार द्विवेदी, वन रक्षक नंदराम, वन दरोगा अभिषेक कुमार, वन रक्षक राहुल कुमार, क्षेत्र सहायक कालियान सिंह मौजूद रहे। 

मामले में मंसुखपुरा के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली वन विभाग द्वारा पकडे़ जाने की कोई सूचना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें