फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की जेब और महिलाओं का गला, एक झटके में कर देती थीं साफ

Sat, 20 Jan 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जीअारपी अागरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों के भीड़ भरे कोचों में सफर के दौरान महिलाओं से चेन स्नेचिंग और जेवरात उड़ाने वाली दो युवतियों को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। युवतियों के पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जीआरपी आगरा कैंट और आरपीएफ के पुलिसकर्मियों ने ट्रेन में चेन स्नेचिंग का शोर मचाने पर दो महिलाओं को शक होने पर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शाहगंज के ग्यासपुरा की निशा और संजना बताए।

इंस्पेक्टर कैंट अश्विनी कौशिक ने बताया कि वह ट्रेनों में भीड़ भरे कोचों में खड़ी हो जाती हैं। कई दफा ट्रेन के चलने से पहले ही महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र काटकर फरार हो जाती हैं। 
विज्ञापन


काफी दिनों से घटनाएं कर रही हैं। इनके गिरोह में कुछ और महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़ी गई महिलाएं जेबें भी हाथ साफ करती हैं। इनके पास से हजारों रुपये की कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें