फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्तरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
03एमएनपी-04- विवाहिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। गांव कत्तरा में शनिवार शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के गांव ईट गांव निवासी स्वाति की शादी विगत 19 अप्रैल 2019 को थाना क्षेत्र के गांव कत्तरा निवासी रिंकू पुत्र कालीचरण के साथ हुई थी। शनिवार शाम संदिग्ध हालात में स्वाति की मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष की ओर से दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वाति के भाई बंटू ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालीजनों ने ही उसकी हत्या की है। वहीं चर्चा है कि विवाहिता मायके जाना चाहती थी।
विज्ञापन

इस पर ससुरालीजनों ने तीन मई के बाद लॉकडाउन खुलने पर मायके भेजने की बात कही थी लेकिन लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा के बाद वह परेशान थी। हालांकि देरशाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या अथवा आत्महत्या की बात स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें