वृंदावन (मथुरा)। शहर के युवक के खाते से एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर 37432 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। तीन बार में यह रकम ट्रांसफर होने पर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। बैंक को जानकारी देने के बाद युवक ने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र दिया है। फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
कोतवाली की दलपत खिड़की मस्जिद के पास निवासी वकील अहमद पुत्र बशीर अहमद इमेजॉन कंपनी से एक मोबाइल माइक आईडी खरीदी। यह पसंद न आने पर वापस करने के लिए पीड़ित ने कंपनी के मोबाइल पर फोन किया। जवाब मिला कि एक एप्लीकेशन डाउनलोड करो। एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही इंडियन बैंक आर्य समाज रोड के खाते से 19921 रुपये, फिर 17012 रुपये और 499 रुपये गायत्री देवी के खाते में ट्रांसफर हो गए। इसका मैसेज आते ही पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। बैंक को जानकारी देने के बाद पीड़ित ने तत्काल पेटीएम को बंद कराया। इस मामले को शिकायती पत्र एसपी क्राइम राधेश्याम राय को दिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एसपी क्राइम राधेश्याम राया ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज करके जालसाज को पकड़ा जाएगा।