फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नहर में उतराता मिला शव, ग्रामीणों ने देखा डर गए; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 26 Feb 2024 12:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक शव नहर में उतराता मिला। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने देखा तो डर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
Agra: नहर में उतराता मिला शव, पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह एक शव नहर में उतराता मिला। गांववालों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के जखोदा गांव स्थित रोहता नहर की है। यहां सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उन्हें नहर में उतराता एक शव दिखाई दिया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गावों और थाने, चौकियों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें