फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Mon, 21 Mar 2022 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मामले को लेकर थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि युवक कुछ काम नहीं करता था। मृतक अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता था। मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की बात कही गई है। लेकिन परिजनों ने किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुनियापाड़ा में रेलवे लाइन किनारे युवक का मिला शव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहामंडी के पुनियापाड़ा में रविवार रात को रेलवे लाइन के किनारे यश उर्फ जिमी घोष (37) का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आकर मौत का है। परिजन तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि यश पूर्व में दुबई में एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। मगर, कई वर्ष पहले वापस आ गया था। अब गोकुलपुरा में अपनी मां संतोषी देवी के साथ रह रहा था। बहन शिप्रा ने पुलिस को बताया कि यश रविवार की शाम तकरीबन सात बजे घर से निकला था। उसने ब्रेड लेकर आने की कहा था। मगर, काफी देर तक लौटकर नहीं आया। मां ने परिचितों की मदद से उसे खोजना शुरू किया। उधर, पुनिया पाड़ा में रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने की जानकारी पर परिजन पहुंचे। मां ने मृतक की शिनाख्त बेटे यश के रूप में की।

परिजनों ने यश की मौत के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की। उनका कहना है कि संतोषी देवी का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले मां-बेटे को धमकी भी दी गई थी। वहीं लोहामंडी थाने की पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि युवक ट्रेन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। परिजनों ने अभी तक मामले की शिकायत नहीं की है।

ट्रेन की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत

सिकंदरा क्षेत्र में 19 मार्च की रात को ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला और युवक की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त 29 वर्षीय रूबी के रूप में हुई। वह मंटोला के सदर भट्ठी की रहने वाली थीं। सिकंदरा में उनका मायका है। वह मायके आई थीं। वहीं युवक की शिनाख्त 20 वर्षीय टिंकू के रूप में हुई। वह जाटव बस्ती, सिकंदरा का रहने वाला था। वहीं ट्रेन की चपेट में आकर सिकंदरा क्षेत्र निवासी धीरज घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक  बलवान सिंह ने बताया कि तीनों के घर रेलवे लाइन के पास हैं। शनिवार रात को तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें