फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर लोअर गंगा नहर में मिला एक युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कुर्रा क्षेत्र के गांव उदनाडांडा निवासी युवक का शव शनिवार की सुबह रामनगर स्थित लोअर गंगा नहर में मिला। युवक बृहस्पतिवार की दोपहर से लापता था, पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना किशनी की रामनगर चौकी क्षेत्र स्थित लोअर गंगा नहर कानपुर ब्रांच में शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, शव को बाहर निकाला गया, लेकिन शव खराब हो चुका था, जिस वजह से उसकी पहचान नहीं सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार की सुबह कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव उदनाडांडा निवासी रजमुद्दीन खां ने शव की पहचान 25 वर्षीय पुत्र राजा खां के रूप में की। बताया कि बेटा अहमदाबाद में सिलाई का कार्य करता था। नंवबर 2021 को गांव आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर से लापता था तभी से उसकी तलाश कर रहे थे।
चार माह पूर्व हुई थी शादी
पिता रजमुद्दीन ने बताया कि पांच दिसंबर को राजा की शादी हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद वह बीमार हो गया, तब से उसका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसके गायब होने के बाद कुछ लोगों ने उसे भांवत नहरपुल के पास देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें