फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मार्ग पर बाइक फिसलने से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक बाइक आगरा-मैनपुरी मार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने फिसल गई। हादसे में फिरोजाबाद निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं दो साथियों को गंभीर हालत में परिजन ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के दक्षिणी छपट्टी निवासी 30 वर्षीय वीरभान शुक्रवार को दोस्त मोहल्ला भीमनगर निवासी करन के साथ बाइक से उसकी ससुराल बेवर जा रहा था। बाइक पर साथी रजनीश भी था। सुबह जब तीनों थाना दन्नाहार क्षेत्र में मैनपुरी-आगरा मार्ग पर सैनिक स्कूल के सामने पहुंचे तभी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस घायलों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने वीरभान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दन्नाहार पुलिस ने वीरभान के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें