फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जंगल में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 17 Nov 2021 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

थाना पिनाहट के गांव क्योरी बीच का पुरा निवासी युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव क्योरी बीच का पुरा निवासी युवक शम्भू दयाल मंगलवार रात को घर से दवाई लेने के लिए गया था। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। 

मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें