फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला फौजी का शव: एक महीने की छुट्टी पर आया था घर, मच गया कोहराम, पुलिस कर रही जांच

Thu, 25 May 2023 08:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में फौजी का शव फंदे पर लटका मिला। वह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फौजी पियूष बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की शाम सेना के जवान पीयूष बघेल (25) का शव घर में फंदे से लटका मिला। वर्तमानमें वह पंजाब के बठिंडा में तैनात थे। छुट्टी पर घर आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करेक जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खाना खाकर कमरे में आराम करने गया था

घटना ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित विजय कुंज कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले प्रेमशंकर बघेल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पीयूष एक महीने की छुट्टी पर घर आए था। वह अभी अविवाहित था। वह दोपहर में खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता और भाई पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। पिता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85 करोड़ रुपये

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पीयूष पंखे में बंधी चादर के फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें