कासगंज के अल्लीपुर में हुई युवक की मौत के बाद पोस्ट मार्टम पर खडे शोकाकुल परिजन ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के चौराहे के पास मेडिकल संचालक का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
अल्लीपुर निवासी वीरेश (33) पुत्र प्रेमचंद का गांव के बाहर चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। सूत्रों के अनुसार शाम को मेडिकल स्टोर से खाना खाने घर गया था, खाना खाने के बाद वह फिर से मेडिकल स्टोर आकर बाहर ही चारपाई डालकर सो गया। सुबह-सवेरे गांव के लोग जब सड़क की ओर निकले तो देखा कि वीरेश का शव पड़ा हुआ था। युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक क ी चार संतानें हैं।
अल्लीपुर गांव में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। -वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, कोतवाली प्रभारी