फिरोजाबाद में बुधवार शाम घर के बाहर से खेलते समय लापता हुआ पांच वर्षीय बालक का शव देर रात दक्षिण पुलिस ने कारखाने के पास गड्ढे से बरामद किया। बालक के पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी अंशू निषाद (5) बुधवार को घर के बाहर खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। बालक के लापता होने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे की खोज शुरू कर दी। पर बालक का कोई पता नहीं लगा। बालक का पता न लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी।
परिजन बालक की तलाश कर रहे थे, तभी सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित एक कारखाने के समीप गड्ढे में बालक का शव पड़ा दिखाई दिया। बालक का शव मिलने की खबर पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
बालक के पिता राहुल का कहना है कि उसके पुत्र की मौत गड्ढे में गिरकर नहीं हुई है। उसके पुत्र की हत्या कर शव को फेंका गया है। बालक के लापता होने पर कई बार गड्ढे में देखा गया था। लेकिन वहां कुछ नहीं था। देर रात बालक का शव उसी गड्ढे से बरामद हुअ है। दक्षिण थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि बालक की मौत गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।