संत गाडगे की 147वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली
आगरा। दिवाकर महासभा आगरा ने संत गाडगे महाराज की 147वीं जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली। शुभ यात्रा यमुना किनारे स्थित नगरसेन बाबा के मंदिर से निकलकर बेलनगंज धूलिया गंज घटिया, हरी पर्वत, दीवानी से बाईपास होते हुए खंदारी स्थित दिवाकर समाज की बगीची पर सम्पन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया गया। इससे पहले मुख्य अथिति पूर्व चीफ इंजीनियर रक्षा मंत्रालय राम खिलाड़ी वर्मा ने संत गाड़गे के चित्र पर माल्यार्पण व आरती करने के बाद शोभायात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके अध्यक्ष संजू दिवाकर ने बताया कि शोभा यात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थी। इसमें बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, नारी सुरक्षा, पालीथिन मुक्त भारत की झांकी शोभायात्रा में शामिल रहीं। संयोजक अमित दिवाकर पार्षद एडवोकेट ने कहा कि हम सभी लोगों को समाज में व्याप्त कुरीतियों को व व्यसनों का त्याग करना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष शीतल प्रसाद, भगवानदास दिवाकर, रणवीर दिवाकर, शिवदयाल दिवाकर, गजेंद्र दिवाकर, झम्मन लाल भारती, प्रमोद दिवाकर, नेताजी रामजीलाल दिवाकर, रोहित दिवाकर, लक्ष्य दिवाकर, धर्मेंद्र दिवाकर, मुकेश दिवाकर, जगदीश फौजी उत्तम दिवाकर, नेताजी गोरेलाल दिवाकर, राजू दिवाकर, बिंदर दिवाकर, विजय दिवाकर, विनोद दिवाकर, प्रदीप सत्संगी, ललित चौधरी, कल्याण सिंह, जिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर आदि उपस्थित रहे।