मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बड़ा चौराहा के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चौराहा के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। पहचान के लिए फोटो आदि को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिए प्रसारित किया गया है। संवाद