फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: गंदे नाले में बहता मिला नवजात शिशु का शव, देखकर खड़े हो गए लोगों के रौंगटे

Sun, 06 Oct 2024 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फरह के ओल में नाले में नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला। लोगों ने ये दृश्य देखा तो रौंगटे खड़े हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को दफना दिया गया। 
 
विज्ञापन
नवजात - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के कस्बा ओल में रविवार की सुबह नाले में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही ग्रामीणों ने नवजात के शव को दफना दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह रिपोर्टिंग चौकी ओल जाने वाले रास्ते के बराबर में नाले में लोगों ने नवजात शिशु का शव बहता हुआ देखा गया। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नवजात लड़का था। सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने उससे पहले ही नवजात के शव को नाली से बाहर निकाला और जमीन में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। 

ग्रामीणों के अनुसार जहां नवजात का शव मिला है, वह रोड ओल से राजस्थान के कई गांव के लिए जाती है। संभावना जताई जा रही है कि किसी ने लोकलाज के भय से नवजात को नाले में फेंका दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि नवजात के नाले में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने नवजात को नाले से बाहर निकाला और गड्ढा खोदकर दफना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें