फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा जंक्शन पर पंप हाउस की कोठरी में मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, ऐसी बर्बरता; हालत देख सहम गई पुलिस

Sun, 30 Apr 2023 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के जंक्शन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब पंप हाउस की कोठरी में युवती का निर्वस्त्र शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन के बंद पड़े पंप हाउस संख्या- एक में रविवार की सुबह 20 वर्षीय युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड  ने हत्यारों को तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह मथुरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया के पास बंद पडे़ पंप हाउस में 20 वर्षीय युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला। युवती के शरीर के ऊपरी हिस्से पर तो कपडे़ थे लेकिन नीचे कोई कपड़ा नहीं था। प्रथमदृष्टा मामला सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना पर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय,  एसपी सिटी एमपी सिंह,  सीओ सिटी अभिषेक तिवारी,  कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। 

एसएसपी ने डॉग स्क्वॉड  तथा फारेंसिक टीम को भी बुला लिया। डॉग स्क्वॉड ने वारदात स्थल के कई चक्कर लगाए,  लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के अनुसार युवती का शव दो से तीन दिन पुराना है और उसके कपड़े इतने गंदे हैं कि कपड़ों का रंग भी ठीक तरह से पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें