फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में निर्माणाधीन इमारत में मिली मजदूर की लाश, मिले ऐसे निशान...गहराया हत्या का शक

Tue, 23 Apr 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

न्यू आगरा कॉलोनी की निर्माणाधीन इमारत में एक मजदूर की लाश मिली। दूसरे मजदूर ने जब लाश देखी तो उसने दूसरे अपार्टमेंट की महिला को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
जांच करती न्यू आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा कॉलोनी में कंपोजिट विद्यालय के पास निर्माणाधीन इमारत में सोमवार की रात संदिग्ध हालत में एक मजदूर का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इमारत में कोई मजदूर काम करता नहीं मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय के पास तीन मंजिला इमारत का निर्माण हो रहा है। इमारत के सामने ही समृद्ध सागर अपार्टमेंट है। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे अपार्टमेंट के भूतल पर टहल रही एक महिला के पास निर्माणाधीन इमारत से निकलकर मजदूर पहुंचा।
दूसरा भाग निकला। उसने कहा कि हमारे साथी की हत्या कर दी गई है। वह भी मार देंगे, बचा लो। यह सुनकर महिला घबरा गई। जब तक वह कुछ कर पाती, तब तक मजदूर भाग निकला। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इमारत की दूसरी मंजिल की सीढ़ियों पर एक मजदूर पड़ा मिला, खून बह रहा था। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इमारत की पहली मंजिल पर बने कमरे की तलाशी ली गई। कमरे में शराब और मीट मिला। कोई मजदूर मौके पर नहीं था।

एसीपी सैयद अरीब अहमद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। मजदूर के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें