फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय : 1.54 लाख छात्र होंगे प्रोन्नत, 2.65 लाख की होगी परीक्षा

Tue, 13 Jul 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण स्नातक और परास्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। इनकी संख्या करीब 1.54 लाख है। 
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 1.54 लाख छात्रों को आगे की कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा, बाकी के 2.65 लाख छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी। यह स्नातक और परास्नातक के द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्र हैं। इनकी परीक्षा 24 जुलाई को होगी।  

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण स्नातक और परास्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। इनकी संख्या करीब 1.54 लाख है। इसमें एलएलबी प्रथम वर्ष, बीए प्रथम वर्ष, बीएससी प्रथम वर्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष और एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्र शामिल हैं। बाकी के बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष और एमए, एमकॉम और एमएससी अंतिम वर्ष के 265753 छात्रों की परीक्षा 24 जुलाई से शुरू हो रही हैं।

परीक्षा देने वाले छात्र
बीए द्वितीय वर्ष : 77220
बीएससी द्वितीय वर्ष : 58004
बीकॉम द्वितीय वर्ष : 12288
बीकॉम वोकेशनल द्वितीय वर्ष : 356
बीए अंतिम वर्ष : 47010
बीएससी अंतिम वर्ष : 45549
बीकॉम अंतिम वर्ष : 10078
बीकॉम वॉकेशनल अंतिम वर्ष : 309
एमए अंतिम वर्ष : 10577
एमएससी अंतिम वर्ष : 1757
एमकॉम अंतिम वर्ष : 2605

365 परीक्षा केंद्र बनाए, मांगी आपत्तियां
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं  365 केंद्रों पर होंगी। इनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियां मिलने के बाद उनका समाधान करते हुए अंतिम सूची जारी की जाएगी। परीक्षाओं के संचालन के लिए 33 नोडल केंद्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
परीक्षा की तारीख घोषित: 24 जुलाई से शुरू होंगी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें