झांसी में यह प्रतियोगिता 3 जून से 6 जून तक होनी है। इसके लिए दीपिका सोलंकी और कनक कुमारी का चयन हुआ है। देवरी रोड की रहने वाली कनक कुमारी के पिता बबलू सिंह जूता कारखाने में सिलाई का काम करते हैं। मां राजकुमारी गृहिणी हैं। बेटी बॉक्सिंग के कॅरिअर बना रही है। कनक ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मां ने कर्ज लेकर किट, तैयारी का सामान और बाकी इंतजाम किया है। वह भविष्य में मुक्केबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है।
इसी तरह मधु नगर स्थित शक्ति नगर काॅलोनी की दीपिका सोलंकी कि मां राधा गृहिणी हैं। पिता गिरेंदर सोलंकी वाटर पंप हाउस में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची को बॉक्सिंग में भविष्य बनाना है। कम संसाधन होते हुए भी वह मेहनत से नहीं चूकी और डटी रही। उसके हौसले को देखकर वह भी उसकी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। दीपिका ने कहा कि आने वाले समय में उसे ओलंपिक खेलना है।
ये भी पढ़ें - UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां