आगरा में अपहरण के मुकदमे का 19 साल तक सामना करने वाले सास-ससुर को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। अदालत में बहू ने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी और उसके सास-ससुर ने उसे रोकने की कोशिश की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
करीब 19 साल तक अपहरण के मुकदमे का सामना करते रहे सास-ससुर को तब बड़ी राहत मिली, जब उन्हें दोषमुक्त किया गया। बहू बनी कथित पीड़िता ने अदालत में अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात कही। इस आधार पर एडीजे संख्या-25 के पीठासीन अधिकारी मदन मोहन ने उन्हें बरी किया।
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र में किशोरी के पिता ने 17 अप्रैल, 2007 को अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 13 अप्रैल, 2007 की रात उनकी 15 वर्षीय बेटी को मोहन उर्फ करन, शेर सिंह, मुन्नी देवी और गुलाब सिंह बहलाकर ले गए। जांच के बाद शेर सिंह, उनकी पत्नी मुन्नी देवी और गुलाब सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हुआ। मुकदमे के दौरान गुलाब सिंह का निधन हो गया।
पुलिस ने अदालत में वादी और अन्य गवाह की मृत्यु की रिपोर्ट दी थी, जबकि पीड़िता का नाम गवाहों की सूची में नहीं था। इसके बावजूद अदालत ने उसे महत्वपूर्ण गवाह मानकर बुलाया। 4 नवंबर, 2026 को दर्ज बयान में पीड़िता ने बताया कि वह मोहन से प्रेम करती थी और वर्ष 2008 में दोनों ने शादी कर ली। अब उनके तीन बच्चे हैं। उसके माता-पिता किसी दूसरे से शादी कराना चाहते थे, जिससे नाराज होकर वह अपनी मर्जी से घर से गई थी।
विज्ञापन
मोहन ने उसे लौटने के लिए समझाया और सास-ससुर शेर सिंह व मुन्नी देवी ने भी रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं मानी थी। जिरह के दौरान महिला ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ खुश है। उन्हें परेशान न किया जाए। उसके माता-पिता दूसरों के बहकावे में आकर पति व सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा आए थे।