फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोहरी मुसीबत: लिफ्ट खराब, अल्ट्रासाउंड के लिए तीन घंटे इंतजार; बुजुर्ग-दिव्यांग हो रहे परेशान

Sat, 21 Nov 2026 12:18 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिला अस्पताल में एक लिफ्ट खराब होने से बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को जांच कराने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते अल्ट्रासाउंड के लिए दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ मरीजों को तारीख तक दी जा रही है।
 
विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला अस्पताल में लिफ्ट खराब पड़ी है। इसे ठीक नहीं कराया गया है। बुजुर्ग-दिव्यांग मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना 2500 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। इनमें से 600-800 मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी, खून की जांच कराने वाले हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को जांच कराने में घंटों समय लग रहा है। अल्ट्रासाउंड में सबसे ज्यादा देरी हो रही है। इनका दो से तीन घंटे में ही नंबर आ पाता है। ओपीडी की एक लिफ्ट खराब पड़ी है। दूसरी में मरीज-स्टाफ का दबाव अधिक है। ऐसे में दिव्यांग, बुजुर्ग मरीजों का सीढ़ियों से चढ़कर जाना पड़ रहा है। देवरी रोड के देवेंद्र ने बताया कि पत्नी के पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड करने के लिए आया। 3 घंटे में नंबर आ पाया।

पेट में दर्द फिर भी दे दी तारीख
मरीज नीलेश ने बताया कि पेट में तेज दर्द होने पर जिला अस्पताल में दिखाने आई। यहां डॉक्टर साहब ने अल्ट्रासाउंड कराके लाने को कहा। सेंटर पहुंची तो यहां तारीख दे रही थीं, तकलीफ अधिक होने का हवाला दिया तो भी 24 की तारीख दी है।
विज्ञापन


लिफ्ट को करा रहे सही
 प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राना ने  बताया कि एक लिफ्ट खराब हो गई है, इसे ठीक करा रहे हैं। रेडियोलॅजिस्ट की कमी के कारण मरीजों की जांच में देरी होती है, आपात स्थिति के मरीजों की प्राथमिकता पर जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें