फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला पहुंचा दशरथ परिवार, राम की लगुन-सगाई का न्योता; मंगल गीतों से गूंजा जनक निवास

Mon, 05 Oct 2026 11:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में राम विवाह की तैयारियों के बीच राजा दशरथ और रानी कौशल्या का परिवार श्रीराम की लगुन-सगाई का न्योता लेकर जनक निवास पहुंचा। जनक परिवार ने मंगल गीतों के बीच स्वागत किया और दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राम विवाह की मंगल बेला करीब आते ही अयोध्या और मिथिला में उत्सव का रंग गहराने लगा है। रविवार को राजा दशरथ और रानी कौशल्या का परिवार श्रीराम की लगुन-सगाई का न्योता लेकर जनक निवास पहुंचा। शगुन का थाल और आमंत्रण पत्र लेकर पहुंचे दशरथ का जनक परिवार ने भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल परिवार सहित बैंड-बाजों के साथ जनक निवास पहुंचे। जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और सुनैना के स्वरूप लता गोयल ने परिवार सहित दशरथ और कौशल्या के स्वरूपों का मंगल गीतों के बीच भव्य स्वागत किया गय। दशरथ परिवार की ओर से श्रीराम की लगुन-सगाई और मेहंदी-संगीत के लिए जनक परिवार को रजत जड़ित आमंत्रण पत्र भेंट किया गया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल ने बताया कि सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में श्रीराम की लगुन-सगाई और मेहंदी-संगीत का आयोजन होगा।

7 को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह
रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल ने बताया कि 7 अक्तूबर को जनकपुरी महोत्सव के तहत तुलसी-शालिग्राम विवाह होगा। उन्होंने बताया कि चार वर्ष पहले अमरकंटक के महंत ने उन्हें शालिग्राम प्रदान किए थे। इस बार शालिग्राम को विद्युत सज्जा से सजे सिंहासन पर विराजमान कर रामबरात में ले जाया जाएगा। शालिग्राम के लिए वृंदावन से विशेष शृंगार और पोशाक तैयार कराई गई है। मां तुलसी के स्वागत और विराजमान होने के लिए घर में विशेष क्यारी भी तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें