फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमी से बचाने का नया तरीका: सिलिकॉन को टक्कर देगी ज्वालामुखी की राख, जूते और अन्य सामान नहीं होगा खराब

Mon, 05 Oct 2026 11:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में निर्यातकों के लिए सिलिकॉन पाउच के विकल्प के तौर पर बेंटोनाइट क्ले के पाउच तैयार किए गए हैं, जो उत्पादों को नमी से बचाने में मदद करेंगे। फुटवियर, बॉक्स और शिपिंग कंटेनर में इस्तेमाल होने वाला यह उत्पाद प्लास्टिक और केमिकल फ्री बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
उद्यमी असलीन कुमार एवं श्रेय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने जूते के डिब्बे या अन्य उत्पादों में सफेद रंग की छोटी-छोटी पुड़ियां देखी होंगी। ये सिलिकॉन पाउच होते हैं। उत्पाद में नमी के कारण उत्पन्न होने वाले फंगस या बैक्टीरिया से बचाव करते हैं। सिलिकॉन की पुड़िया पर यूरोप में प्रतिबंध है। ऐसे में निर्यातकों के लिए नया उत्पाद तैयार किया गया है। ये बेंटोनाइट क्ले, जिसे ज्वालामुखी की राख भी कहा जाता है। ये अब लंबी दूरी तक भेजे जाने वाले उत्पादों को नमी से बचाएगी।
विज्ञापन


मीट एट आगरा में जहां एक तरफ शू कंपोनेंट्स की प्रदर्शनी सजी है। वहीं, आगरा की एक फर्म ने सिलिकॉन पाउच की जगह बेंटोनाइट क्ले के पाउच लॉन्च किए हैं। स्लेस इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर श्रेय कुमार ने बताया कि बेंटोनाइट क्ले को फिलहाल हांगकांग से आयात किया जा रहा है। यह शत प्रतिशत प्लास्टिक, केमिकल फ्री है।

एमडी असलीन कुमार ने बताया कि यह भविष्य का उत्पाद है। सिलिकॉन पाउच को बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाता है, क्योंकि इसमें केमिकल होता है। बेंटोनाइट क्ले प्राकृतिक राख है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी सभी तरह के आर्द्रता रोधी उत्पाद बना रही है। चमड़ा निर्माता तरुण अग्रवाल ने बताया कि दो दिन के फेयर में बड़ी संख्या में ऑर्डर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें