फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से साढ़े तीन घंटे अंधकार में डूबी कोसी

विज्ञापन
कोसीकलां में विद्युत तार को सही करते हुए बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। नंदगांव रोड पर जिंदल चौराहे के समीप 132 केवीए विद्युत स्टेशन से 33 केवीए को आपूर्ति करने वाली लाइन का तार टूट गया। इससे कोसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति साढ़े तीन घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

रविवार की रात दस बजे जिंदल चौराहे पर अचानक इनकमिंग लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे रेस्टोरेंट वन, रेस्टोरेंट, सिटी, गोपाल बाग, देहात के एसटीडब्ल्यू, जाव फीडर, कोटवन फीडर सहित सभी फीडर बंद हो गए। उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति भंग होने से लोग परेशान हो गए।
उधर लाइन टूटने की सूचना पर एसडीओ निशांत ज्योति, जेई अशोक कुमार टीम को लेकर मरम्मत के लिए पहुंचे। करीब चार घंटे तक नगर एवं देहात में अंधकार छाया रहा। लोग गर्मी से बेहाल दिखे और विद्युत सब स्टेशन पर पूछताछ के लिए फोन लगाते रहे। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाइनों को जोड़ा जा सका। जिसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें